
रविवार को अंडर-14 क्रिकेट के ट्रायल के बाद दो टीमों का होगा गठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को अंडर 14 के ट्रायल होंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन सचदेवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर ट्रायल का आयोजन किया जा रहा हैं। हापुड़ बाईपास स्थित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। सभी खिलाड़ी दोपहर 12:00 तक अपनी किट के साथ मैदान पर पहुंच जाएं। उन्होंने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेंगे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराया है। आवेदन फार्म की जमा रशीद खिलाड़ी अपने साथ लेकर आएंगे। ट्रायल के बाद दो टीमों का गठन किया जाएगा। इसमें दोनों टीमों के बीच दो मैच होंगे। जो भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेगा उनका ही ट्रायल और मैच के आधार पर चयन किया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























