
दो शिक्षकों पर बोर्ड ड्यूटी का फर्जी मुक्ति प्रमाण पत्र बनाने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक स्कूल के दो शिक्षकों पर बोर्ड ड्यूटी का फर्जी मुक्ति प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। ऐसे में बीएसए हापुड़ ऋतु तोमर का कहना है कि यह प्रकरण संज्ञान में आया है जो बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। फर्जी वाड़ा मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गलत कार्य बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं लाला बाबू बैजल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्कर शर्मा ने बताया कि केंद्र पर ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का रिकॉर्ड उपलब्ध है जो कि प्राथमिक स्कूल झड़ीना के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध करा दिया है। उनके द्वारा प्रमाण पत्र की जो छाया प्रति उपलब्ध कराई गई है वह रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती है।
आपको बता दें की झड़ीना स्थित प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने बोर्ड ड्यूटी का फर्जी मुक्ति प्रमाण पत्र बनाकर अपने स्कूल में जमा कर दिया। उपस्थित लॉग के दौरान शक होने पर प्रधानाध्यापक ने जांच कराई तो यह दस्तावेज फर्जी निकले जिसमे 15 दिन की ड्यूटी दर्शाई गई थी जबकि एक शिक्षक ने छह दिन में महज सात सत्र ही ड्यूटी की और दूसरे ने प्रमाण पत्र पर कूटरचित हस्ताक्षर किए। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर प्रधानाध्यापक ने सौंपी गई है। प्रधानाध्यापक मनीष शर्मा के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के दो अध्यापकों की ड्यूटी गढ़मुक्तेश्वर के लाला बाबू बैजल मेमोरियल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में लगी थी। मामले की जांच जारी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651































