हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। विद्यालय से 2018 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाला छात्र विज्ञान के क्षेत्र में प्रशिक्षु वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है तो वहीं खेल के क्षेत्र में भी स्कूल के छात्र शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल के दो छात्रों ने जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया जहां अभिनव गौतम ने अंडर 11 कैटेगरी वर्ग में प्रथम तथा अंडर 13 कैटेगरी वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया है। साथ ही सूर्य वर्धन ने भी अंडर 13 वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या चारू कपूर ने दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हापुड़ में 28 व 29 जनवरी को जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जहां विभिन्न छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अभिनव गौतम ने अंडर 11 तथा अंडर 13 कैटेगरी में तो वहीं सूर्यवर्धन ने अंडर 13 वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन किया। खिलाड़ी छात्रों की प्रतिभा ने विद्यालय का नाम पूरे जनपद में रोशन किया है जिसके पश्चात उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या चारू कपूर ने दोनों छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749





























