खेतों में घुसी कार की चपेट में आई दो बहनें हुई घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयादनगर के जंगल में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में घुस गई जिससे खेतों में गेहूं की फसल काट रही दो सगी बहनें गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
गांव अहमदानगर के नरेंद्र के अनुसार उसकी बेटी सोनी और चांदनी अहमदानगर के जंगल में स्थित सतीश की खड़ी गेहूं की फसल काट रही थी। तभी बुलंदशहर का शहीद कार में सवार होकर मौके से गुजर रहा था। किसी कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खेतों में घुस गई जिसकी चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कार चालक को हिरासत में ले लिया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























