👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र की हरोड़ा चौकी पर पुलिस के सामने दो पक्ष आपस में भिड़ गए. मौके पर मौजूद सिपाही ने किसी तरह लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन स्थिति काबू में नहीं हुई जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और मामले को शांत कराया गया. इस दौरान पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया.
मामला दो दिन पुराना है लेकिन इसका वीडियो सामने अब आया है. जानकारी के अनुसार लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वहां भी पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी. इस दौरान सिपाही ने देर किए बिना अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और मामले को शांत कराया.




























