
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर में स्थित पीएचसी में खड़े शीशम के दो पेड़ों को बिना अनुमति के काटने का मामला सामने आया है। रविवार देर रात बिना अनुमति के शीशम के दो पेड़ों को काट दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीएचसी में बने आवासों में स्टाफ रहता है। जानकारी के अनुसार स्टाफ द्वारा बिना वन विभाग की अनुमति के रविवार की देर रात इन पेड़ों को चोरी-छिपे काट दिया। इसकी सूचना किसानों ने ग्राम प्रधान को दे दी जिसके बाद ग्राम प्रधान शाहरुख ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी। इसी बीच वन दरोगा गौरव कुमार वहां पर पहुंचे जिन्होंने लकड़ी को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही ठेकेदार साथियों संग फरार हो गया। उधर चिकित्सा प्रभारी का कहना है कि वर्षा में हवा से पेड़ गिर गया था। वन दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने के बाद लकड़ी को कब्जे में ले लिया है, जांच जारी है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































