हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़क पर उतरे वाहनों के खिलाफ शनिवार को जमकर कार्रवाई करते हुए दो स्कूली बसों को सीज करते हुए छह के चालान किए. इसके साथ ही ओवरलोड ट्रकों और बिना फिटनेस चलने वाले आठ ऑटो को सीज कर दिया.
बता दें कि जनपद हापुड़ में परिवहन विभाग की एक टीम ने गढ़मुक्तेश्वर व दूसरी टीम ने हापुड़ में कार्रवाई की. गढ़मुक्तेश्वर में आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया जबकि हापुड़ में मिनी लैंड पब्लिक स्कूल के बिना फिटनेस चल रहे दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया. वहीं तय संख्या से अधिक छात्रों को ले जा रहे छह स्कूली वाहनों के चालान किए. नियमों की अनदेखी करने वाले ऑटो पर भी शिकंजा कसा गया.
बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093

































