41 करोड़ रूपए की लागत से होगा हापुड की दो सड़कों का जीर्णोद्धार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड शहर को जाम से मुक्ति दिलाने का सपना हापुड के लोगों का साकार होता दिखाई दे रहा है।

हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर हापुड की मेरठ-बुलन्दशहर रोड़ शहरी सीमा के अन्दर मार्ग का चौड़ीकरण व मोदीनगर रोड़ से दस्तोई तक मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा जिसे मंत्री ने स्वीकार करते हुए 12 जून 2023 को मेरठ-बुलन्दशहर रोड़ के लिए 34 करोड़ रुपये व मोदीनगर रोड़ से दस्तोई तक के मार्ग के लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए है।अब शहर के अंदर जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























