हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफा बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सोना और नकदी की ठगी के आरोपी दो सगे भाई सर्राफा बाजार पहुंचे जिन्हें व्यापारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया और एक बार फिर तहरीर दी है।
आपको बता दें की सर्राफा व्यापारियों ने कुछ समय पहले ब्रह्मनान के दो सगे भाइयों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी भाईयों के नाम आशीष वर्मा और शुभम वर्मा है जिनपर सर्राफा व्यापारियों से 500 ग्राम सोना और पचास हजार रुपए ठगने और व्यापारियों का जानसे मारने की धमकी देने का आरोप है। इस संबंध में दोनों के खिलाफ मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका है। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों भाई फरार चल रहे थे। मंगलवार को दोनों भाई किसी कार्य से सर्राफा बाजार हापुड़ पहुंचे। सर्राफा व्यापारियों ने दोनों भाइयों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























