हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देर शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सगे भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों भाई गंगा स्नान कर लौट रहे थे जिनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई। जवान बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाइवे पर हुआ हादसा:
बता दें कि मामला शनिवार देर शाम का है जब हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा के दो बेटे नितिन शर्मा और विपिन शर्मा बृजघाट में गंगा स्नान कर बाइक से लौट रहे थे। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारदी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से पुलिस ने हादसे में शिकार दोनों भाईयों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए हैं।
दोनों बेटे हुए हादसे के शिकार:
अशोक शर्मा ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटों में नितिन बड़ा था जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष थी वहीं विपिन की उम्र 22 वर्ष थी। नितिन हापुड़ के जवाहरगंज के बाहर स्थित पैट्रोल पंप के सामने एक स्पेयर दुकान में काम करता था जबकि उसका छोटा भाई विपिन पढ़ाई कर रहा था। दोनों बाइक से गंगा स्नान कर लौट रहे थे कि इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। दो जवान बेटों की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। सभी का रोरोकर बुरा हाल है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941
























