
चोरी की बाइक पर घूम रहे दो लोग धरे गये
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गयी एक मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपी गांव कनिया कल्याण पर के अर्जन सिंह व दीपक है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867


























