एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हापुड़ निवासी समेत दो बुलंदशहर में गिरफ्तार












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी हापुड़ निवासी संदीप कुमार पुत्र सीताराम है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 76 एटीएम कार्ड, 51 हजार रुपए नकद व घटना में एक दो पहिया वाहन बरामद हुआ है।

आपको बता दें कि सीओ सिकंदराबाद ने बताया कि 16 जनवरी को एक अभियुक्त ने तहरीर देते हुए बताया था कि वह एटीएम पर गया था। वहां एक व्यक्ति द्वारा उसका डेबिट कार्ड धोखाधड़ी से बदलकर 50 हजार रुपए निकाल लिए है। इस संबंध में थाना गुलावठी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 76 एटीएम कार्ड, 51 हजार रुपए नकद व घटना में एक दो पहिया वाहन बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप कुमार पुत्र सीताराम सिंह निवासी गांव जसरूपनगर थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ है। वर्तमान पता- मोहल्ला आदर्शनगर मोदीनगर रोड थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ है व उमेश कुमार कठेरिया पुत्र मलखान सिंह निवासी मोहल्ला प्रिंस नगर मैल रोस बाईपास अलीगढ़ थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ़ है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सीधे-साधे लोगों से धोखाधड़ी कर उनका एटीएम बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल लेते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!