👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को दो लोग आपस में भिड़ गए। किसी बात को लेकर दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूसों की बारिश कर दी। इस दौरान मौके पर खड़ा एक पुलिसकर्मी महज खानापूर्ति करता नजर आया।
मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौपला का है जहां चौकी से चंद फ्लांग की दूरी पर दो लोग आपस में भिड़ गए। यह नाटक काफी देर तक चला और आने-जाने वाले लोग वीडियो बनाते रहे। वहीं इस चौपले पर हमेशा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में एक पुलिसकर्मी इस दौरान खानापूर्ति करता नजर आया। काफी देर तक दोनों गुत्थम-गुत्थी करते रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























