हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में परिवहन निगम के अधिकारी देवेंद्र चौहान अपने सहयोगी के साथ शुक्रवार को हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर बसों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान दो यात्रियों को पकड़ा गया जो कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर यात्रा कर रहे थे।
आपको बता दें कि रोडवेज बसों में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ परिवहन विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान देवेंद्र चौहान ने दो युवकों को पकड़ा जिनके पास से फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मिले हैं। दोनों युवक बिल्कुल स्वस्थ है। मौके पर ही परिचालक से दोनों का टिकट बनवाया गया। दिव्यांग पत्रों को जांच के लिए सीएमओ को भेजा है। मामले पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि दोनों युवकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























