👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाड़ी और ट्रैक्टर की भिड़ंत का मामला सामने आया है। हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि ट्रेक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू की।
बता दें कि एक किसान दादरी मंडी से धान उतारकर धौलाना जा रहा था की एक गाड़ी से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए और पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।



























