
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रझेड़ा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे निकल आए। सड़क पर जा रहे एक ट्रैक्टर चालक को कुछ लोगों ने घेर लिया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है कि गांव रझेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। विवाद से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें लाठी-डंडे भी निकल आए। किसी काम से जा रहे ट्रैक्टर चालक को दूसरे पक्ष ने घेर लिया। मौके की वीडियो वायरल हो रही है।





























