60 करोड़ से बनेंगे दो ओवरहेड वॉटर टैंक व 18 नलकूप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के 41 वार्ड में जल्द ही पेयजल व्यवस्था सुधरेगी। जल निगम द्वारा अमृत योजना 2.0 के तहत 60 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल व्यवस्था को सुधारा जाएगा। दो ओवरहेड वॉटर टैंक का निर्माण कराया जाएगा और 19 नलकूप भी लगेंगे। साथ ही नई पेयजल पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। दो चरणों में होने वाले इस कार्य में पहले चरण में 12 वार्डों में करीब 129 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछेगी।इसके लिए जल निगम द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है। शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो स्थानों पर ओवरहेड वॉटर टैंक का निर्माण कराया जाएगा। 18 नलकूप भी लगाए जाएंगे। चमरी, इंद्रलोक, अपनाघर, कॉलोनी, संजय विहार, सर्वोदय नगर, शास्त्री नगर और शिवगढ़ी में 10 नलकूप लगाने के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। शेष स्थानों पर जमीन की तलाश की जा रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































