
👁 0 views Views
करंट की चपेट में आने से दो नीलगायों की मौत
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में शनिवार को 11,000 लाइन की चपेट में आने से दो नीलगाईयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों नीलगायों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
सपनावत में बिजली लाइन काफी नीचे से होकर गुजर रही है जिसकी वजह से जान पर खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को नीलगायों का झुंड जब चारा खाने के लिए खेतों में उतरा तभी दो नीलगाय 11,000 की लाइन की चपेट में आ गई जो मौके पर ही मर गई। सूचना पर पुलिस तथा ग्रामीण व अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर नीलगाय को दबाया।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695




























