
फर्जी बैनामे तैयार कर जमीन बेचने वाले गिरोह के दो और इनामी सदस्य गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने मौहल्ला चमरी में किसी व्यक्ति कि खाली पड़ी भूमि को फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले लोगों को बेचकर ठगी करने वाले एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनपर पुलिस द्वारा 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इससे पूर्व भी हापुड़ पुलिस दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने बताया की हापुड़ कोतवाली में फर्जी एवं कुटरचित दस्तावेजों द्वारा बैनाम करके नकदी हड़प करने वाले गिरोह के विरुद्ध छह मुकद्दमे दर्ज थे। जिनमें पुलिस दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य दो फरार लोगों पर बीस-बीस हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित ब्लाक आफिस के निकट से एक सूचना पर गांव अयादनगर की रिनू तथा गांव भड़ंगपुर का निशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी खाली पड़ी जमीन व प्लाट को अपना बताकर उसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर लेते थे। और फिर गरीब लोगों को जरुरत बताकर बेच देते थे और पैसा हड़प कर रफू चक्कर हो जाते थे। आरोपियों ने अलग-अलग नाम व पते पर पहचान पत्र व आधार कार्ड बनवाएं हुए है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























