👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना ने गुरुवार को दो मरीजों की जान लेली। इस वर्ष कोरोना की चपेट में आने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया है। जिले में अभी तक कोरोना से 219 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि इस वर्ष कोरोना से पहली मौत 21 जनवरी को हुई थी। बता दें कि जिले में गुरुवार को कोरोना के 53 मामले सामने आए। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 698 है। वहीं गुरुवार को दो और मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंच मचा है।



























