
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में बीती देर रात्रि में दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली के लाल किला से हुए कलश चोरी के संबंध में दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को पुनः दिल्ली पुलिस द्वारा थाना हापुड़ नगर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु अपने साथ ले जाया गया है।
बताते चलें कि लाल किला दिल्ली के परिसर से जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कीमती कलश चोरी होने का मामला सामने आया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी। जिसने मामले में लिप्त एक आरोपी 48 वर्षीय भूषण वर्मा पुत्र रनवीर वर्मा निवासी वैशाली कॉलोनी हापुड़ देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने हापुड़ से सोमवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।




























