
👁 0 views Views
अंटी में चाकू दबाकर घूम रहे दो चाकूबाज गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से अंटी में चाकू दबाकर घूम रहे दो चाकूबाज को धौलाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से धर दबोचा।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए है।आरोपी कस्बा धौलाना के राशिद और इरशाद है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























