हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौराहा पर स्थित एक दुकान के बाहर लगी एलईडी लाइटों को चोरों ने अपना निशाना बना लिया और दो लाइटों को चुरा कर ले गए. मंगलवार की सुबह दुकान स्वामी जब दुकान में दाखिल हुआ तो उस मामले की जानकारी हासिल हुई. दुकानदार ने पुलिस को मामले से अवगत कराने के लिए कदम उठाया है.
बता दें कि हापुड़ के तहसील चौराहा पर स्थित श्री श्याम जी छोले-भटूरे वालों की दुकान का जल्द ही शुभारंभ होने जा रहा था. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी और शाम के समय उजाले की व्यवस्था करने के लिए दुकान के बाहर लेंटर में दो एलईडी लाइटों को लगाया गया जिन्हें चोर चोरी कर ले गए. अविनाश त्यागी ने बताया कि जब वह मंगलवार को दुकान पर पहुंचे तो उनकी निगाह लाइटों पर पड़ी जहां से वह गायब थी. दुकान संचालक ने चोरों को पकड़ने की मांग की है.























