हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने गत दिनों किशनगंज के प्रमोद की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस तथा दो बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपी हिमांशु ने बताया कि मेरे मृतक प्रमोद पर एक लाख बीस हजार रुपए थे जो मैने उसे चार माह पूर्व दिए थे और दो माह बाद ब्याज सहित लौटाना तय हुआ है। परंतु प्रमोद ने चार माह बाद भी न तो पैसे लौटाए और न ही ब्याज दिया। 14 अक्तूबर को एचपी गोदाम गैस के पास उन्हें प्रमोद मिल गया। वे प्रमोद को बाइक पर बैठाकर आर्य नगर नर्सरी में ले गए। जहां उसके साथ पैसे न देने पर मारपीट की गई तो प्रमोद ने नर्सरी में ही दम तोड़ दिया। हम प्रमोद के शव को बाइक पर रख पर परतापुर रेलवे फाटक के पास फैंक आए।
पुलिस ने प्रमोद की हत्या के आरोप में पिलखुवा चंडी मंदिर के निकट के हिमांशु, मौहल्ला जाटान की मढ़िया के गौरव उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनका साथी नए किशन गंज का विकास फरार है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व किशन गंज पिलखुवा के प्रमोद का शव परतापुर रेलवे फाटक के निकट से पुलिस के मिला था।
































