दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल












दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़-स्याना मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। साथ ही परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़-स्याना मार्ग पर स्थित सलारपुर इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र के गांव बुलाना का 27 वर्षीय सोनू पुत्र योगेंद्र अपने परिचित अतुल उर्फ गोलू के साथ बाइक से गढ़ की ओर जा रहा था। वहीं अमरोहा के रहने वाले 38 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रामशरण स्याना की तरफ जा रहे थे। वीरेंद्र फिलहाल गढ़मुक्तेश्वर के महावीर कॉलोनी में रह रहे थे। जैसे ही दोनों सलारपुर गांव के पास पहुंचे तो वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से अस्पताल में सोनू और वीरेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अतुल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और परिवारजनों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!