हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक सड़क हादसा थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुआ तथा एक सड़क हादसा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुआ। बता दें कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर एक क्विड कार ने बाइक में टक्कर मारदी। बाइक पर मेरठ के मोइनुद्दीनपुर निवासी दीपक पुत्र देवेंद्र और उत्तम पुत्र सुधीर सवार थे। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
वहीं थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शाहपुर चौधरी मोड़ के पास एक 22 टायरा की चपेट में साइकिल सवार भगमल निवासी बुलंदशहर आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई जगजीवन पुत्र दलेल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 279, 304ए, 427 रिपोर्ट दर्ज की है।




























