👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध दो किलो गांजा बरामद किया है।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम पीपई का परवेज है।आरोपी पर जनपद अलीगढ के थानों में अनेक मुकद्दमा दर्ज है।पुलिस ने परवेज को जेल भेज दिया है।


























