👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समीप के थाना बाबूगढ़ के गांव गोहरा आलमगीरपुर में दबंगों ने एक घर में घुस कर गृहणी व अन्य परिवारजनों से मारपीट की और पथराव पर जान से मारने की धमकी दी जिस कारण एक महिला सहित दो घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार आरोप है कि गांव के ही लीलू, प्रदीप, पुष्पेंद्र, रोबिन, जितेंद्र आदि बोबी के मकान में घुस आए और परिवारजनों के साथ मारपीट व गाली गलौच शुरु कर दी तथा पथराव भी किया। गृहणी रिंकी व उसका भतीजा प्रवीण घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























