
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर धनौरा कट के पास ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया जिसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला।
जानकारी के अनुसार मामला मेरठ बुलंदशहर हाईवे का है जब धनौरा कट के पास ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















