
सड़क हादसे में दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव सिंमरौली के निकट रविवार की रात को हुए एक सड़क हादसे में ऑटो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है घायलों की पहचान सिमरौली के ऑटो चालक अविनाश व अंकित के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को एक गाड़ी हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर जा रही थी कि सिंमरौली के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सहित दो लोग घायल हो गए। नागरिकों ने पुलिस मदद से घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

























