👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर के अंतर्गत हुए दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
हाफिजपुर के पुराना टोल प्लाजा पर किसी अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी जिस कारण स्कूटी सवार निखिल चोटिल हो गया। घायल निखिल बुलंदशहर का निवासी है।
पक्की चौकी के पास थाना बीबी नगर के गांव ताजपुर के शाहेआलम को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिस कारण वह घायल हो गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।





























