
ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की अटूटा पुलिया के सामने रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में अटूटा पुलिया के सामने एक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान अलीपुर बाबूगढ़ निवासी तथा स्याना बुलंदशहर निवासी घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर रॉन्ग साइड आ रहा था। हादसे में अलीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह समेत दो लोग घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कुचेसर चौपला से छावनी की ओर आ रहा था।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































