हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर बुधवार को एक कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। इस दौरान कार सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए और गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आपको बता दें कि मुरादाबाद निवासी संदीप कुमार जैन अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर मुरादाबाद से गाजियाबाद अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो कैंटर ने कार में टक्कर मार दी जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207




























