बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित पुराने हाईवे पर केवीएस स्कूल के पास ट्रैक्टर और बाइक की मंगलवार को भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने हापुड़ के सीएचसी में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को जानकारी दी है।
हापुड़ निवासी फैजान पुत्र शौकीन व फरदीन मंगलवार को बाइक पर सवार होकर कुचेसर चोपला से हापुड़ जा रहे थे। जैसे ही वह पुराने हाईवे स्थित केवीएस स्कूल के पास पहुंचे तो बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर को मांगे चला रहा था। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व पुलिस बल ने ऑटो में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराया जबकि बाइक व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























