👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत गढ़-मेरठ मार्ग पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।
बता दें कि गढ़ मेरठ मार्ग पर दोताई के पास मंगलवार की रात को सेंट्रो कार की अन्य कार से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि सैंटरो कार के परखच्चे उड़ गए जबकि गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा मामले की जांच शुरू कर दी।

























