👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब बुधवार की सुबह एक बाइक सर्विस रोड पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नए बाईपास की सर्विस रोड का है जहां सिखेड़ा के पास सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रक में पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे जोकि हापुड़ से सिंभावली की ओर जा रहे थे। हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।



























