👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की निधावली नहर पुल के पास मंगलवार को कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार चल रहा है. मामला मंगलवार का है जब बाइक और कार की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























