हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के लोदीपुर इंटर कालेज के निकट बाइक व कार में हुई भिड़ंत के फलस्वरुप बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली के गांव चोरा वाला का विदुर व अरविंद मंगलवार की रात को बाइक पर कहीं जा रहे थे कि लोदीपुर इंटर कालेज के पास एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार विदुर व अरविंद घायल हो गए।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























