हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी समेत दो युवकों पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 14 साल की बेटी के साथ उसके दोस्त और एक रेलवे कर्मचारी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को नाबालिग बेटी को रेलवे स्टेशन के पास एक खाली पड़े मकान में बुलाया गया जहां दोनों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रेलवे कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जांच जा रही है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31































