योग शिविर में शामिल हुए दो सौ लोग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती हापुड़ के तत्वावधान में हापुड के एस एस वी इंटर कॉलेज के परिसर में संचालित सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर में हर दिन 200 से अधिक लोग महिलाएं, पुरुष, बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। योग शिविर में योग प्रशिक्षिका कनक गुप्ता, आँचल, छमा शर्मा ने उपस्थित योग साधकों को योग का अभ्यास करवाया व योग द्वारा कैसे मोटापा कम किया जाता उसके बारे में विस्तार से बताया। क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रकाश डाला और कहा कि ‘हर घर आंगन योग’ जिसका अर्थ है हर घर के आंगन में योग। उन्होंने सभी को प्रेरित किया और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने छात्रों को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे तनाव मुक्त जीवन जी सके। योग शिविर में क्रीड़ा भारती के ज़िला संरक्षक ब्रिजेश गर्ग, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा, वंदना सिंहल, नीलम गुप्ता, विनीता शर्मा, सलोनी शर्मा, अंजलि गर्ग, रोहन, धर्मेंद्र कुमार, गौरव गोयल, परवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

























