👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी गांव पिलाया का वसीम व लालपुर सालाना का नाजिम है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इलाके में गांजा सप्लाई करना स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।




























