हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 04 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा व मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस गालंद नहर के पास गश्त कर रही थी कि एक संदिग्ध बाइक को पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया।बाइक में गांजा छिपा कर रखा था।पुलिस दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव सूरजपुर के अर्जुन व अमित हैं।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























