हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में दो दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त के साथ कुकर्म किया. बताया जा रहा है कि इस दौरान दोस्तों ने लकड़ी का बेलन भी घुसा दिया जिससे खून बहने लगा. आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि बहादुरगढ़ के एक गांव में तीन दोस्त शराब पीने के लिए बैठे. आरोप है कि इस दौरान दो दोस्तों ने अपने 30 वर्षीय दोस्त के साथ कुकर्म किया और अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया जिससे पीड़ित की हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर अवस्था में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पेंटिंग का काम करता था. युवक की बिगड़ती हालत को देख दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की जा रही है.
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711

श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में गोयल ग्रुप की ओर से अमित अग्रवाल (जोनी छावनी वाले) मंत्री पद हेतु मेैदान में





























