हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे चल रहे फर्जी दो क्लिनिकों को बुधवार को एसीएमओ ने देहरा और धौलाना में छापा मारकर सील कर दिया जहां मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर ड्रिप लगाई जा रही थी। बुधवार को धौलाना में मोहम्मद लईक के यहां छापा मारा गया। क्लीनिक में भर्ती मरीज को ड्रिप लगी हुई थी। क्लीनिक संचालक से पंजीकरण नंबर और डिग्री मांगी तो वह दिखा नहीं पाया जिसके बाद अधिकारियों ने क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं गांव देहरा में जीशान के क्लिनिक पर भी कार्र्रवाई की गई जहां पंजीकरण ना मिलने पर उसे भी सील कर दिया।
अवैध क्लिनिकों का धंधा जोरों शोरों से चल रहा है जहां झोलाछाप मरीजों का उपचार कर रहे हैं। बिना पंजीकरण के चल रहे दो क्लिनिकों को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सील कर दिया। हालांकि विभाग की कार्र्रवाई कछुए की चाल की तरह बेहद ही धीमी चल रही है।




























