👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ हेतु शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। इस चुनाव हेतु दो गुटों की ओर से नामांकन दाखिल किए गए।
समिति के प्रधान पद हेतु महेंद्र कुमार शर्मा व नवनीत अग्रवाल कली वाले, उपप्रधान पद पर मोहित बंसल व मन्नी, सचिव पद पर पिंटू सर्राफ व सत्य नारायण अग्रवाल, उपसचिव पद पर पूनम गुप्ता व संजय गर्ग कबाड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील गर्ग कबाड़ी व संजीव विजय गुप्ता, लेखा निरीक्षक पद पर अर्चना कंसल व लौकेश कुमार नामांकन पत्र दाखिल किए है। इसके अतिरिक्त सदस्यता हेतु 36 लोग चुनाव मैदान में है। मतदान 31 अक्टूबर को एस.एस.वी. कालेज में होगा और 1768 मतदाता है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099































