
तेज आंधी के कारण शिवपुरी में बिजली के दो खंभे टूटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शिवपुरी में बीती रात तेज आंधी आने की वजह से 11000 की एचटी लाइन के बिजली के दो खंभे टूट गए जोकि तारों की बैसाखी पर झूलने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्र में बीती रात जबरदस्त आंधी आने के कारण जगह-जगह बिजली के खंभे, यूनिफॉल और पेड़ टूट कर गिर गए। ऐसी तस्वीर हापुड़ के शिवपुरी में भी दिखाई दी जहां 11000 की एचटी लाइन के बिजली के दो खंभे नीचे से गले होने के कारण टूट गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651






























