
मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त दो डंपर व एक जेसीबी जब्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और डंपरों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। दो डंपर और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर उन्हें सीज कर दिया है जिससे अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। नायब तहसीलदार नितिन कुमार ने यह कार्रवाई की है।
गांव कनिया कल्याणपुर में पिछले लंबे समय से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था जिसकी शिकायत लगातार ग्रामीण कर रहे थे। माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपरों का इस्तेमाल कर कृषि भूमि और ग्राम समाज की जमीन से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे जिससे राजस्व को नुकसान हो रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारी मंगलवार की रात मौके पर पहुंचे जिन्होंने अवैध खनन में लिप्त दो डंपर और एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया और उन्हें जब्त कर थाने खड़ा कराया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867































