12 लाख की चरस के साथ नशे के दो सौदागर थमे










12 लाख की चरस के साथ नशे के दो सौदागर थमे

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाइक पर चरस सप्लाई करने निकले नशे के दो सौदागर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व धौलाना पुलिस के शुक्रवार की रात हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने नशे के सौदागरों के कब्जे से 12 लाख रुपए मूल्य की करीब 1.34 किलोग्राम चरस बरामद की है। नशे के सौदागर जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के मौहल्ला भीमनगर के राजकुमार व काले है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से सीओ राजेश कुमार सिंह के मुताबिक उन्हें एक इनपुट मिला था कि नशे के दो बड़े सौदागर बाइक पर चरस सप्लाई करने धौलाना क्षेत्र में पहुंचने वाले है। सूचना को स्टीक मान कर थाना धौलाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट के साथ फोर्स ने जाल बिछा दिया। धौलाना सीमा में प्रवेश करते ही सौदागरों के कब्जे से 12 लाख रुपए मूल्य के चरस, बाइक, एक मोबाइल फोन, करीब 34 सौ रुपए नकद बरामद किए है।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार व काले ने पूछताख के दौरान धौलाना के उस धंधेबाज का नाम पुलिस को बता दिया है जिसे वे चरस सप्लाई करने आए थे। दिल्ली पुलिस राजकुमार को चरस तस्करी मे जेल भेज चुकी है। दिल्ली व एनसीआर नशे के सौदागरों का अड्डा रहा है।

I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!