सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर












हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में थाने के पास बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए जिनमें से एक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की रात का है जब एक स्कूटी पर तीन लोग बुलंदशहर से सवार होकर जैसे ही हाफिजपुर थाने के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इस दौरान वाहन ने स्कूटी सवारों के पैरों को कुचल दिया। सड़क हादसा इतना भयानक था कि एक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि एक को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक का उपचार इस दौरान अस्पताल में चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान 32 बर्षीय जावेद तथा 30 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है। जावेद और उसके भांजे आमिर की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि आरिफ का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सोमवार की देर रात स्कूटी सवार आरिफ निवासी मोहल्ला नवीकरीम अपने छोटे भाई जावेद निवासी मोहल्ला चैनापुरी तथा भांजे आमिर निवासी रावली रोड मुरादनगर जिला गाजियाबाद के साथ स्कूटी पर सवार होकर सोमवार की देर शाम किसी कार्य से गुलावठी जा रहे थे। गुलावठी ना जाकर वह सभी किसी काम से दोबारा हापुड़ आने के लिए एनएच 334 पर स्थित थाना हाफिजपुर के सामने से यू टर्न लेने लगे। तभी गुलावठी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें जावेद और आमिर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!