ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ड्यूटी पर जा रहे एक बीस वर्षीय लैब टेक्नीशियन व अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह परतापुर रोड के रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति और जीएस अस्पताल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कस्तला कासमाबाद के 20 वर्षीय आकाश कश्यप के रूप में की। मृतक की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई है। वह घर से अस्पताल के लिए ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। वहीं, शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परतापुर फाटक पर मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कोतवाली प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811




























